मुरादाबाद, अगस्त 20 -- Moradabad News: मझोला थाना के नया मुरादाबाद चौकी क्षेत्र निवासी किशोरी को संभल निवासी विशेष समुदाय का युवक बहलाफुसला कर अगवा कर ले गया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मझोला के नया मुरादाबाद चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी बेटी 15 वर्ष की है और सातवीं कक्षा में पढ़ती है। आरोप लगाया कि संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी निवासी जुनैद अली बीते 18 अगस्त को सुबह करीब 8 बजे किशोरी को बहलाफुसला कर ले गया। मां ने आशंका जताई कि आरोपी जुनैद किशोरी के साथ अनहोनी कर सकता है। इस संबंध में एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।

हिंदी ह...