Moradabad News: किराए के मकान में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
मुरादाबाद, जुलाई 8 -- Moradabad News: मुरादाबाद। सदर कोतवाली क्षेत्र के घास मंडी बाजार गंज स्थित किराए के मकान में रहने वाले युवक ने मंगलवार देर रात पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मकान मालिक और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे व युवक को तत्काल जिला अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार जनपद बरेली के फतेहगंज निवासी देव शर्मा का पुत्र सोनू शर्मा पिछले करीब दो वर्षों से सदर कोतवाली क्षेत्र के घास मंडी बाजारगंज में किराए के मकान में अपनी मां सुधा शर्मा और पत्नी शिवा शर्मा के साथ रह रहा था। सोनू की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व हुई थी। वह शहर के बुध बाजार स्थित एक कपड़ा दुकान पर नौकरी कर परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.