मुरादाबाद, अक्टूबर 5 -- Moradabad News: मुरादाबाद। मंडलीय जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस सी (काले पीलिया) की वायरल लोड जांच काफी अरसे से बाधित है। इसी को लेकर सोमवार को अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। ओपीडी के दौरान अस्पताल परिसर स्थित हेपेटाइटिस निदान केंद्र पर पहुंचे मरीज और उसके तीमारदार ने जमकर हंगामा किया। काले पीलिया की जांच के लिए सैंपल एक हफ्ते पहले दिए जाने के बाद भी अब तक जांच रिपोर्ट नहीं मिलने को लेकर मरीज और तीमारदार भड़क उठा। आरोप है कि मरीज के तीमारदार ने हेपेटाइटिस निदान केंद्र पर मौजूद स्टाफ के साथ अभद्रता की। शोरशराब सुनकर आसपास मौजूद लोग केंद्र पर पहुंच गए। केंद्र पर हंगामा करने के बाद मरीज और तीमारदार प्रमुख चिकित्साधीक्षक के कक्ष में पहुंचे और हेपेटाइटिस जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं मिलने को लेकर गुस्सा जाहिर किया। इस मामले में...