मुरादाबाद, नवम्बर 21 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र में रतुपुरा के निकटवर्ती गांव की एक युवती को कार सवार युवक ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर अगवा कर ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने गांव के ही एक युवक पर बेटी को परेशान करने और जबरन शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक, 20 नवंबर की दोपहर करीब ढाई बजे युवती घर से खेत पर जा रही थी। आरोप है कि सिद्धबली मंदिर के पास पहले से मौजूद युवक अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ कार में बैठा था। युवती के वहां पहुंचते ही आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित पिता का आरोप है कि युवक पहले भी उसकी बेटी को परेशान करता था और जबरन शादी करना चाहता था। उसने बेटी का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया था। गंगा स्ना...