Moradabad News: कार की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग घायल, भर्ती
मुरादाबाद, जुलाई 26 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुजुर्ग साइकिल से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.