Moradabad News: कार की टक्कर से बैंककर्मी की मौत, पिता घायल
मुरादाबाद, अगस्त 30 -- Moradabad News: मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मनकरा मोड़ के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मझोला के लाइनपार चाऊ की बस्ती निवासी प्राइवेट बैंककर्मी युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार चाऊ की बस्ती निवासी प्रकाश राघव(28) प्राइवेट बैंक के क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट में काम करता था। परिवार में पत्नी नेहा उर्फ उपासना और ढाई साल का एक बेटा आकांक्ष है। बताया कि रविवार को प्रकाश की ममेरी बहन के सास का निधन हो गया था। प्रकाश अपने पिता धमेंद्र राघव को लेकर बाइक से उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने रामपुर जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे बाइक दिल्ली-लखनऊ हाईवे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.