Moradabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, केस दर्ज
मुरादाबाद, अगस्त 10 -- Moradabad News: पाकबड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर शनिवार शाम कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मैनाठेर क्षेत्र निवासी बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मैनाठेर थाना क्षेत्र के आजम वाली मिलक निवासी जीशान(25) प्राइवेट काम करता है। भाई फरमान ने बताया कि 8 अगस्त को शाम के समय जीशान घर से बाइक पर दिल्ली के लिए निकला था। शाम करीब 4:30 बजे दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पाकबड़ा थाना क्षेत्र में लोदीपुर राजपूत के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जीशान गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे टीएमयू अस्पताल पहुंचाया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। एसएचओ पाकबड़ा सुनील कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.