Moradabad News: कार्रवाई न होने पर किसानों ने दी रोड जाम व धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
मुरादाबाद, जुलाई 27 -- Moradabad News: भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सरकारी हैंडपंप से निजी समरसेबिल हटवाने तथा महिला पदाधिकारी के साथ हुई कथित अभद्रता के मामले में कार्रवाई की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि 31 जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो किसान धरना-प्रदर्शन, रोड जाम और तालाबंदी जैसे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन में जिला महामंत्री शिवानी चौधरी रामूवाला गणेश ने बताया कि 21 मई को सरकारी हैंडपंप से निजी समरसेबिल हटवाने के संबंध में बी डी ओ को साक्ष्य सहित शिकायत दी गई थी, लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। इसके अलावा आरोप लगाया गया कि ग्राम प्रधान रामूवाला गणेश के पति ने महिला पदाधिकारी के साथ कथित रूप से अभद्रता, गाली-गलौज की। इस मामले की लिखित शिकायत 15 जुलाई को थाना प्रभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.