मुरादाबाद, अक्टूबर 12 -- Moradabad News: मानसिक तौर पर महसूस होने वाले परिवर्तनों को गंभीरता से लेकर जल्द से जल्द सचेत हो जाएं। इससे मानसिक सेहत के बिगड़ने के खतरे को टाला जा सकता है-यह बात मंडलीय जिला अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य पर आयोजित कार्यशाला में कही गई। क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट पेनू कुमारी ने चिकित्सकों व स्टाफ को मानसिक रोगों को पहचानने व इनसे बचाव के बारे में जागरूक किया। अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.प्रदीप वार्ष्णेय, चिकित्साधीक्षक डॉ.राजेंद्र कुमार, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यरत क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ.एस धनंजय समेत कई डॉक्टर व कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...