मुरादाबाद, जुलाई 14 -- Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल के डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ को एंजाइटी से मुक्त करने की पहल की गई। अस्पताल प्रशासन के तत्वावधान में एंजाइटी दूर करने से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट पेनू कुमारी ने चिकित्सकों व नर्सिंग अधिकारियों को एंजाइटी से मुक्त होने की बारीकियां सिखाईं। सीएमएस डॉ.प्रदीप वार्ष्णेय ने विशेषज्ञ का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...