Moradabad News: कारोबार : जूट-समुद्री घास के उत्पादों में वियतनाम की चुनौती बनने लगा मुरादाबाद
मुरादाबाद, अक्टूबर 25 -- Moradabad News: मुरादाबाद। हस्तशिल्प निर्यात के शहर मुरादाबाद ने जूट और समुद्री घास से बनने वाले कुछ उत्पादों के मामले में वियतनाम सरीखे देश को चुनौती देना शुरू कर दिया है जिसके इनके उत्पादों के कारोबार में एकाधिकार वाली स्थिति है। इस बार के ऑटम मेले में मुरादाबाद के स्टालों पर जूट व समुद्री घास से बने उत्पादों ने अमेरिका, यूरोप आदि देशों के खरीदारों को खासा आकर्षित किया। जिसकी बदौलत मुरादाबाद से इन उत्पादों का सालाना कारोबार सौ करोड़ से बढ़कर ढाई सौ करोड़ तक पहुंचने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। जूट व समुद्री घास का इस्तेमाल करके व्यापक रेंज के फोटो फ्रेम्स व फर्नीचर आदि प्रमुखता के साथ बनाए जा रहे हैं। अमेरिका, यूरोप के खरीदारों में इन उत्पादों की दीवानगी बढ़ती दिखाई दे रही है। मुरादाबाद के उत्पादों ने खींचा खरीदारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.