Moradabad News: काटी गई फसल भींगे तो टोल फ्री नम्बर मिलाएं किसान भाई
मुरादाबाद, सितम्बर 7 -- Moradabad News: कटाई के 14 दिन तक खेत में खराब होने वाली फसल का भी मुआवजा मिलेगा। ओलावृष्टि, चक्रवात, चक्रवाती वर्षा अथवा बेमौसम वर्षा से क्षति का 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर 14447 अथवा क्रॉप इन्श्योरेन्स ऐप के माध्यम से सूचना देनी होगी। यह जानकारी जिला कृषि अधिकारी डॉ आरपी सिंह ने दी है। आपदा की सूचना देना अनिवार्य होगा। योजना में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए कृषक भाई जिला प्रबंधक, इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड के मोबाइल नंबर 8630925414 पर संपर्क कर सकते हैं। उधर, नदियों के उफान और खेतों में जल भराव को लेकर किसान परेशान हैं। रामगंगा तट के 20 से अधिक गांव में पानी भर गया है। इसके बाद किसान प्रशासन से शिकायत दर्ज करा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.