मुरादाबाद, सितम्बर 7 -- Moradabad News: अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम लगातार अभियान चला रहा है। सोमवार सुबह नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर नगर निगम टीम कांशीराम नगर पहुंची। वहांअवैध तरीके से ठेले लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। चार लोगों का पांच-पांच सौ रुपए का जुर्माना भी काटा गया। हिदायत दी गई की दोबारा अतिक्रमण किया गया तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कांठ रोड से भी अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई की गई। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Moradabad News: कांशीराम नगर में हटवाया अतिक्रमण यह भी पढ़ें- Dehradun News: विकासनगर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका की कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...