Moradabad News: कांशीराम नगर में हुआ राम और रावण का युद्ध
मुरादाबाद, अक्टूबर 24 -- Moradabad News: मुरादाबाद। रामलीला एवं मेला दशहरा महोत्सव कमेटी न्यास के तत्वावधान में कांशीराम नगर में चल रही रामलीला में देर रात रावण के पुतले का दहन किया गया। मंचन के आरंभ में शूर्पणखा की नाक काटने, सीता हरण, हनुमान जी द्वारा लंका दहन और राम एवं रावण के युद्ध का मंचन किया गया। लोगों ने रामलीला मंचन के साथ मेले का भी आनंद लिया। रात लगभग 11 बजे रावण के पुतले का दहन किया गया। पुतला जलते ही लोग उसकी अस्थियां लेने का उमड़ पड़े। इससे पहले नगर विधायक रितेश गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलिहत कर शुभारंभ किया। संस्थापक अजय दिवाकर और अध्यक्ष प्रमोद शर्मा सहित श्रीचंद्र रावत, सुमित शर्मा, विपिन कुमार दुबे, विनीत मलिक, मनोज चौहान, बृजेंद्र सिंह, अशोक सैनी, रविंद्र नाथ पांडे, संजीव शर्मा, देवेंद्र शर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.