Moradabad News: कांवड़ रथ का पहिया टूटा, पुलिस ने रात में मिस्त्री बुलाकर कराया ठीक
मुरादाबाद, अगस्त 9 -- Moradabad News: कांठ में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे में शामिल भगवान शिव की प्रतिमा से सजे रथ का पहिया शनिवार देर रात अचानक टूट गया। रथ के बीच रास्ते में खराब होने से कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर गढ़ी चौकी पुलिस ने रात में ही मिस्त्री बुलाकर रथ का पहिया ठीक कराया। इसके बाद जत्था अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया। कांवड़ियों का जत्था धामपुर-कांठ हाईवे से होकर गुजर रहा था। इसी दौरान रथ का पहिया टूट गया। कांवड़ियों ने इसकी सूचना गढ़ी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी कमलदीप ने मौके पर पहुंचकर मिस्त्री की व्यवस्था कराई और रथ की मरम्मत कराई。 यह भी पढ़ें- कांवड़ -- बोलबम के उद्घोष के साथ गंतव्य को बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़ियाकांवड़ियों की यात्रा फिर से शुरू रथ ठीक होने के बाद कांवड़िए भगवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.