Moradabad News: कांवड़ यात्रा को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़
मुरादाबाद, जुलाई 24 -- Moradabad News: कांवड़ यात्रा को लेकर नगर के बाजारों में इन दिनों जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। कांवड़ियों ने यात्रा की तैयारियों के लिए आवश्यक सामान की खरीदारी तेज कर दी है। बाजारों में भगवा वस्त्र, गमछे, टी-शर्ट, कांवड़ सजाने का सामान, त्रिशूल, डमरू, पूजा सामग्री, जल पात्र, झंडे तथा अन्य धार्मिक सामग्री की दुकानों पर दिनभर खरीदारों की भीड़ रही। दुकानदारों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में कांवड़ यात्रा से जुड़े सामान की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। नगर के प्रमुख बाजारों में शाम के समय सबसे अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। खरीदारी के चलते व्यापारियों के चेहरों पर भी खुशी है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से शांति एवं अनुशासन के साथ खरीदारी करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है。 यह भी पढ़ें- Jaunpur News: का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.