Moradabad News: कांवड़ यात्रा की हाईटेक एएनपीआर कैमरों से हो रही सुरक्षा
मुरादाबाद, अगस्त 22 -- Moradabad News: कांवड़ यात्रा पर हाईटेक एनपीआर कैमरों के सुरक्षा कवच का पहरा चौबीस घंटे रहेगा। नगर निगम ने महानगर के छह प्रमुख स्थानों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (एएनपीआर) कैमरों का जाल बिछाया है। ये हाईटेक कैमरे एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर लगाए हैं। शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की नंबर प्लेट को खुद ही स्कैन करेंगे और संदिग्ध वाहन की पहचान होते ही कंट्रोल रूम को तत्काल अलर्ट भेजेंगे। इससे चंद सेकंडों में ही संदिग्ध व्यक्तियों को दबोचा जा सकेगा। नगरायुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि कांवड़ यात्रा पर पैनी नजर रखने के लिए शहर के प्रमुख छह स्थानों पर एएनपीआर कैमरे लगाए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया है। इससे भीड़ के बीच संदिग्ध बाइक या कार सवार को सैकंडों में दबोचा जा सकेगा।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.