Moradabad News: कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए कांवड़ मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद, ट्रैफिक उत्तराखंड की ओर डायवर्ट
मुरादाबाद, जुलाई 30 -- Moradabad News: सावन कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कांवड़ मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। पुलिस ने नगर सहित तीन प्रमुख स्थानों पर पिकेट और बैरियर लगाकर बिजनौर की ओर जाने वाले भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया है तथा ट्रैफिक को उत्तराखंड की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है। बिजनौर पुलिस के निर्देश पर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने कांवड़ मार्ग को भारी वाहनों से मुक्त रखने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार एवं क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह ने तिकोनिया बस स्टैंड पर बैरियर लगवाकर सुरजननगर मार्ग की ओर जाने वाले भारी वाहनों को रोकते हुए उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.