Moradabad News: कांठ व कुन्दरकी नगर में फॉगिंग की रैंकिंग प्रभावित होने पर जिम्मेदारों को पत्र जारी
मुरादाबाद, अगस्त 3 -- Moradabad News: कलक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी ने विभागवार जिम्मेदारों के कार्य का मूल्यांकन किया। शहरी क्षेत्र मुरादाबाद में ग्राम/वार्ड स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समितियों की बैठक कम पाए जाने पर जिम्मेदारों को सचेत किया। कहा कि अभियान के प्रत्येक घटक की सघन निगरानी की जाए। फीवर ट्रैकिंग अभियान में आशाओं के चिन्हित 2,887 रोगियों का विवरण पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए। जबकि, डायरिया एवं कुष्ठ रोग के मरीजों के आंकड़े विकास खंड स्तर पर सत्यापित कराए जाएंगे। कांठ एवं कुन्दरकी नगर निकायों में फॉगिंग रैंकिंग प्रभावित होने पर जिलाधिकारी की ओर से पत्र जारी करने के निर्देश दिए। कहा कि फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा गतिविधियों की रिपोर्ट में प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.