मुरादाबाद, अगस्त 29 -- Moradabad News: कांठ में 17 गांव तेंदुए की दृष्टिकोण से संवेदनशील माने गए। यहां एक सुपर लैपर्ट टीम मजिस्ट्रेट की बनाई गई है। एसडीएम कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी इसकी नोडल अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही ग्राम प्रधानों के साथ बैठक करके जागरूकता अभियान और तेज किया जाएगा। इसके साथ ही तेंदुओं से बचाव को लगातार टीमें भ्रमण करेंगी। जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया ने जो सुपर लैपर्ड टीम बनाई है। इसमें सभी सात मजिस्ट्रेट दौरा करेंगे। कांठ क्षेत्र के गावों में सुपर लैपर्ड काम करेगा। गोपालपुर, बहादरपुर, राजीपुर खादर, मिश्रीपुर, हीरापुर, महमूदपुर कलमी, गोविंदपुर ज्ञानपुर, मुख्तियापुर नवादा, मुजफ्फरपुर टांडा, हसनगढ़ी, ठाठ, रसूलपुर गुर्जर आदि 17 गांव। यह भी पढ़ें- Moradabad News: तेंदुओं के हमले बढ़े तो गांव में बनाया कंट्रोल रूम...