मुरादाबाद, जुलाई 7 -- Moradabad News: बारिश के दौरान मंगलवार को सुबह मुख्य लाइन में फाल्ट होने से कांठ नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति नौ घंटे तक बंद रही, जिससे बिना बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। कांठ के 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र पर अगवानपुर से मुख्य बड़ी लाइन आ रही है। मंगलवार की सुबह साढ़े दस बजे इस लाइन में बारिश के दौरान अचानक ट्रिपिंग हो गई। जिस कारण नगर का तहसील, टाउन और कृषि तीनों फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कर्मचारी जंगल में फाल्ट को तलाशने के लिए निकले। काफी मशक्कत करने के बाद शाम करीव सात बजे लाइन में आई खराबी को दूर कर आपूर्ति को सुचारू किया गया। इस लाइन में बारिश के दौरान हर रोज की ट्रिपिंग हो रही है। जिससे कई-कई घंटे तक तहसील मुख्यालय की आपूर्ति ठप रहती है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली की समस्या का स्थाई ...