मुरादाबाद, अक्टूबर 10 -- Moradabad News: कांठ। नगर में श्रीरामलीला के दौरान शनिवार को श्रीराम विवाह शोभायात्रा परंपरागत ढंग से निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम का सिंहासन मुख्य आकर्षण रहा। शुक्रवार रात श्रीरामलीला रंगमंच पर धनुष यज्ञ के मंचन के बाद शनिवार को शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे घनश्याम सिंह पहलवान व्यायामशाला के कलाकार करतब दिखाते चल रहे थे। सिंहासन पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और महर्षि विश्वामित्र विराजमान थे। शोभायात्रा में भगवान श्रीगणेश, शिव, भरत, शत्रुघ्न, राजा जनक और राजा दशरथ की झांकियां भी शामिल रहीं।शोभायात्रा श्रीरामलीला मैदान से शुरू होकर पुराना बस स्टैंड, मेन बाजार, लाला न्यादर चौराहा, घनश्याम सिंह पहलवान तिराहा और रविदास मंदिर होते हुए गंतव्य पर पहुंची। यह भी पढ़ें- Mathura News: भगवान राम के जन्म की झांकियों ...