Moradabad News: कांठ में कुत्तें को उठाकर कर ले गया तेंदुआ,ग्रामीणों में दहशत
मुरादाबाद, जुलाई 8 -- Moradabad News: ग्राम गोपालपुर में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मंगलवार की रात तेंदुआ ग्रामीण शीशपाल के घर के पास से उसका पालतू कुत्ता उठाकर जंगल की ओर ले गया। बुधवार सुबह घटनास्थल पर तेंदुए के पंजों के निशान मिलने से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि चार दिन पूर्व भी तेंदुए ने गांव निवासी मुन्ने सैफी की 17 वर्षीय पुत्री सानिया पर जंगल में हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उस समय वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान ओमप्रकाश सिंह ने वन विभाग को दी। उन्होंने विभाग के उच्च अधिकारियों से शीघ्र पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.