Moradabad News: कांठ में अवैध खनन एसडीएम ने रुकवाया
मुरादाबाद, अक्टूबर 22 -- Moradabad News: मुरादाबाद। कांठ में अवैध रूप से मिट्टी के ज्यादा खनन करने का मामला सामने आया है। एसडीएम कांठ ने तत्काल मौके पर पहुंच कर जांच की तो पता चला कि तो तय सीमा थी उसे आठ हजार घन मीटर ज्यादा खनन किया गया। खनन रुकवा कर एडीएम वित्त को रिपोर्ट भेजी गई है। मामला ग्राम बडोडी फ़तेहुल्लापुर ग्राम का है। एसडीएम कांठ मयंक कुंडू ने बताया कि गाटा संख्या 146/3 रकबा 1.990 हेक्टर में परमिशन 20481 घन मीटर मिट्टी के खनन की है। जिसके सापेक्ष 28085 घन मीटर मिट्टी निकासी की गई जो की 7604 घन मीटर परमिशन से अधिक पाई गई तथा ई रवन्ना 28085 घन मीटर मिट्टी निकासी के सापेक्ष मात्र 12263 घन मीटर का ही जारी किया गया जब की 15822 घन मीटर का ई रवन्ना जारी नहीं किया गया। एसडीएम कांठ ने इस मामले में अवैध खनन रुकवा कर रिपोर्ट एडीएम वित्त ओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.