Moradabad News: कांठ के सभी बूथों पर हुआ मतदाता सूची पुनरीक्षण
मुरादाबाद, अक्टूबर 17 -- Moradabad News: विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को विधानसभा क्षेत्र 25-कांठ के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहे। इस दौरान 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए आवेदन लिए गए। इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम, पता और अन्य विवरणों में संशोधन कराने तथा पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने के लिए भी लोगों को जानकारी दी गई। अभियान के तहत मतदाताओं से अपील की गई कि वे अपने नाम और अन्य विवरणों की जांच कर लें, ताकि आगामी निर्वाचन प्रक्रिया में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- Bula...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.