मुरादाबाद, जुलाई 24 -- Moradabad News: विधायक कांठ कमाल अख्तर ने आज कांठ स्थित अपने कैंप कार्यालय पर क्षेत्र से आए लोगों से मुलाकात की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुना, उन्होंने संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर जनसमस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। कैंप कार्यालय पर पहुंचे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव अब अधिक दूर नहीं है, इसलिए पार्टी का प्रत्येक नेता, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ गांव-गांव, गली-गली एवं घर-घर जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और समाजवादी सरकार के दौरान कराए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करे। उन्होंने कहा कि, सपा ने अपने शासनकाल में बिना किसी भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की थी...