मुरादाबाद, अक्टूबर 15 -- Moradabad News: डिलारी थाना क्षेत्र के रतूपुरा में भाजपा विधायक के आवास से जुड़े तीन युवकों के साथ मारपीट और प्रताड़ना के मामले में कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचेगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से गठित 21 सदस्यीय दल पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटनाक्रम की जानकारी जुटाएगा। हालांकि, इस बीच गुरुवार को पीड़ित परिवार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो में राजनीतिक दलों के नेताओं और अन्य लोगों से घर नहीं आने की अपील की है। परिवार का कहना है कि वह किसी से भी मिलना नहीं चाहता है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अनुराधा मोना मिश्रा के मार्गदर्शन में गठित प्रतिनिधिमंडल को मामले की जानकारी जुटाने और जांच की प्रगति जानने की जिम्मेदारी सौंपी है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: विधायक के आवास से ...