Moradabad News: कांग्रेसियों ने शहर में निकाली प्रभात फेरी, शहीदों को किया नमन
मुरादाबाद, अगस्त 15 -- Moradabad News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह कांग्रेसियों ने शहर में प्रभात फेरी निकाली। जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर और महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम के नेतृत्व में निकाली गई प्रभात फेरी जीआईसी चौराहे से शुरू हुई। प्रभात फेरी फैजगंज, कंबल का ताजिया, पान दरीबा, मंडी चौक, बर्तन बाजार, अमरोहा गेट, चौमुखा पुल और टाउन हॉल होते हुए निकली। पान दरीबा स्थित शहीद स्मारक पर कांग्रेसियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन किया। चौमुखा पुल स्थित कांग्रेस महानगर कार्यालय पर प्रभात फेरी में शामिल कांग्रेसियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक मोहन मरकाम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आजादी की पूर्व संध्या पर कांग्रेस ने निकाला परंपरागत मशाल जुलूस प्रभात फेरी में अज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.