मुरादाबाद, अक्टूबर 15 -- Moradabad News: बाजार गंज स्थित नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय और महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष कार्यालय अब्दुल्लापुर लेदा पर गुरुवार की शाम पूर्व राष्ट्रपति मिसाइलमैन एपीजे अब्दुल कलाम की यौमे पैदाइश के मौके पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनको खिराजे अकीदत पेश की। अब्दुल्लापुर लेदर के फिलिंग स्टेशन पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष वसीम अहमद ने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। अध्यक्षता महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष जेहरा बी ने की।जबकि नगर कांग्रेस कार्यालय में नगर अध्यक्ष शमीम अहमद चौधरी, जिला सचिव हाजी रईस अहमद खां उर्फ बल्ले भाई, जिला सचिव मो. दीन सिद्दीकी, पूर्व नगर अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल मुईन कुरेशी,उपाध्यक्ष शरीफ़ सिद्दीकी, सचिव इदरीस कस्सार, मोहसिन अख्तर सिद्दीकी,...