मुरादाबाद, जुलाई 3 -- Moradabad News: नगर पालिका क्षेत्र के ऐसे व्यक्ति एवं परिवार, जिनकी फैमिली आईडी अभी तक नहीं बनी है, उनके लिए कल पांच जुलाई रविवार को नगर पालिका में विशेष निःशुल्क फैमिली आईडी कैंप दस बजे से सायं चार बजे तक लगाया जाएगा। पालिका की अधिशासी अधिकारी रजनी सिंह ने बताया कि ऐसे सभी परिवार जो अभी तक फैमिली आईडी से वंचित हैं, वे अपने परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर के साथ शिविर में पहुंचकर अपनी फैमिली आईडी बनवाने का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि फैमिली आईडी विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...