मुरादाबाद, अक्टूबर 6 -- Moradabad News: मुरादाबाद। कटघर सिंहमन हजारी क्षेत्र में स्थिति शिव दुर्गा मंदिर में श्री हरिनाम संकीर्तन किया गया। कथा व्यास सुरेंद्राचार्य ने कलियुग में श्री हरिनाम संकीर्तन और उनके नाम का जाप ही सर्वकल्याणकारी है। मगर इसके लिए सद्गुरु का सानिध्य का जरूरी है। यह हजारों जन्मों में सत्कर्म करने से मिलता है। इसे ही पाकर मोक्ष प्राप्ति की ओर बढ़ा जा सकता है और यह केवल मनुष्य जन्म में ही संभव है। इसलिए इस जन्म को व्यर्थ नहीं करना चाहिए। व्यवस्था में राधे श्याम अग्रवाल, सुनील शर्मा, दीपक अग्रवाल, सुनीता राघव, अंकित राघव, शकुंतला अग्रवाल आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...