Moradabad News: कलियुग में हरिनाम संकीर्तन से ही मुक्ति संभव
मुरादाबाद, अक्टूबर 30 -- Moradabad News: जयंतीपुर में हनुमान मंदिर के पास हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। आचार्य वेद आनंद शर्मा ने बताया कलियुग में केवल हरिनाम संकीर्तन करके मनुष्य मुक्ति का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। उसे यह सौभाग्य केवल दसी जन्म में ही प्राप्त है। मगर हरिनाम संकीर्तन भी प्रभु की कृपा से ही प्राप्त होता है। इसके लिए उसे हजारों योनियों में सत्कर्म करने पड़ते हैं और इस जन्म में भी सत्गुरु का सानिध्य जरूरी है। आयोजन सुनील कुमार शर्मा एवं उनकी पत्नी बबीता शर्मा रहीं। व्यवस्था में राजीव शर्मा, दीपक वर्मा, रानी सिंह, सुनीता गुप्ता, राघवेंद्र सिंह, ठाकुर प्रदीप सिंह आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.