Moradabad News: कलियुग में संकीर्तन-हरिनाम जप से मिलता मोक्ष
मुरादाबाद, जुलाई 13 -- Moradabad News: अर्द्धमौनी सर्व कल्याण ट्रस्ट एवं भारतीय संस्कृति रक्षा समिति ने कांशीराम नगर स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में एक दिवसीय कथा एवं सकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें कथा व्यास धीरशांत दास ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने बताया श्री कृष्ण का अवतार धर्म की स्थापना,भक्तों की रक्षा और अधर्म के विनाश के लिए हुआ। कथा व्यास ने पूतना वध, शकटासुर वध, तृणावर्त उद्धार, यमलार्जुन मोक्ष, माखन चोरी और दमोदर लीला का प्रसंग सुनाकर भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। उन्होंने कलियुग में संकीर्तन और हरिनाम जप को मोक्ष प्राप्ति का सही मार्ग बताया। व्यवस्था में डा. संजीव यादव, उमा यादव, सोनाली सरोज, सारिका अग्रवाल, सुधा शर्मा, निर्देश पाल, शोभा अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, सरोज देवी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.