Moradabad News: कला उत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, शास्त्रीय नृत्य में अनुषा प्रथम
मुरादाबाद, सितम्बर 3 -- Moradabad News: मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के सभागार में गुरुवार को जनपदीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने एकल शास्त्रीय नृत्य, समूह लोक नृत्य और समूह लघु नाटिका में प्रतिभाग कर कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या रेनुका जोएल और निर्णायक मंडल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कला उत्सव स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की वर्ष 2015 से संचालित पहल है। इसका उद्देश्य माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानना, उसे प्रोत्साहित करना और शिक्षा में कला को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में संदीप सक्सेना, प्रिया व्यास, नितिन व्यास और गौरव शर्मा शामिल रहे। कार्यक्रम का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.