मुरादाबाद, सितम्बर 25 -- Moradabad News: श्री हरि एकादशी संकीर्तन समिति के तत्वावधान में प्रगति विहार स्थित शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आरंभ हुआ। इसका शुभारंभ कलश यात्रा से किया गया। मंदिर से पूजन के बाद कलश यात्रा आरंभ हुई। पील वस्त्र धारी महिलाएं सिर पर कलश लिए विभिन्न क्षेत्रों में भक्तिभाव की बयार प्रवाहित करते हुए मंदिर पहुंचीं। जहां कलश स्थापना की गई। इसके बाद कथा व्यास कविचंद्र ने पोथी पूजन करायाद्ध श्रद्धालुओं ने व्यास पीठ का पूजन किया। फिर कथा व्यास ने श्रीमद् भागवत कथा का महत्व बताया। उन्होंने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। नीरू गुप्ता, कविता गुप्ता, निधि गुप्ता, मीनू गुप्ता, ज्योति बंसल, मेघा गुप्ता, रमणीक गुप्ता, नीरज गुप्ता,संगीता गुप्ता, शैली...