Moradabad News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा आरंभ
मुरादाबाद, अगस्त 3 -- Moradabad News: साहू मोहल्ला स्थित श्री माता अन्नपूर्णा मंदिर में सावन की पंचमी को श्रीमद् भागवत कथा का आरंभ हुआ। इसका शुभारंभ कलश यात्रा से किया गया। मंदिर में पूजन के बाद भगवान राधे कृष्ण के जयघोष के साथ कलश यात्रा का आरंभ हुआ। इसमें पीले वस्त्र धारक महिलाएं सिर पर कलश लिए भक्ति रस का प्रवाह करती रहीं। कलशयात्रा मंदिर से आरंभ होकर मंडी चौक, बर्तन बाजार, चौराहा गली होते हुए मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां कलश स्थापना कर श्रीमद् भागवत कथा आरंभ हुई। कथा व्यास ने पहले दिन श्रीमद् भागवत कथा का महत्व बताया। मुख्य यजमान अजय अग्रवाल एवं शैफाली अग्रवाल परिवार सहित रहे। संरक्षक प्रमोद अग्रवाल ने बताया यह कथा पिछले सौ वर्ष से होती आ रही है। व्यवस्था में मंदिर कमेटी अध्यक्ष अरविंद कुमार अग्रवाल सहित पवन अग्रवाल, विधु सिंघल, शरद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.