मुरादाबाद, अक्टूबर 9 -- Moradabad News: मुरादाबाद। ताड़ीखाना कृष्णा आश्रम स्थित शिव मंदिर में मुरादाबाद जागरूक समाज ने सत्संग आयोजित किया गया। इसमें कथा व्यास आचार्य अखिलेश गुप्ता ने कहा कर्म जीवन का आधार है, इसलिए कर्म से भागना नहीं उसे श्रेष्ठ बनाना चाहिए। कर्म की श्रेष्ठता उसके उद्देश्य में होती है। कर्म करते समय तीन बातों को ध्यान रखना चाहिए। कर्म ईमानदारी से होना चाहिए,कर्म करने की नियत अच्छी हो और कर्म का लक्ष्य अपना लाभ नहीं, समाज हित होना चाहिए। किसी दुखी के चेहरे पर मुस्कान आए, जरुरतमंद को सहारा मिले और कर्तव्य को पूरी निष्ठा से निभाएं यही श्रेष्ठ कर्म है। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। व्यवस्था में अतुल जौहरी, शिवम गुप्ता, सतेंद्र शर्मा, राजीव शर्मा, हनी रस्तोगी,कमल कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...