मुरादाबाद, अक्टूबर 19 -- Moradabad News: सफाई कर्मचारियों के सामने जो भी दिक्कतें हैं, उन्हें दूर करने के लिए हर संभव कोशिशें की जाएंगी। कर्मचारियों के परिश्रम और समय का उचित सम्मान होना चाहिए। सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार जरूरी कदम उठा रही है। यह बातें सोमवार को नगर निगम संयुक्त कर्मचारी एसोसिएशन के रेलवे ऑफिसर क्लब में शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि सफाई कर्मचारी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने कहीं। नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कई मांगों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र भी सौंपा। समारोह में आयोग के अध्यक्ष, एससी-एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया, महापौर विनोद अग्रवाल, एमएलसी गोपाल अन्जान को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। सभी ने अपने-अपने विचार भी व्यक्त किए। वहीं, भगवान परशुर...