Moradabad News: कर्बला के कब्रिस्तान में मिलीं धार्मिक किताबें, जांच की मांग
मुरादाबाद, अगस्त 22 -- Moradabad News: दस सराय चौकी के पीछे स्थित कर्बला के कब्रिस्तान में शनिवार को धार्मिक किताबें और अन्य इस्लामी सामग्री पड़ी मिलने से लोगों में रोष फैल गया। सूचना मिलने पर इमाम-ए-महदी यूथ मिशन के अध्यक्ष हसन जैदी एडवोकेट मुरादाबाद ताजियादारी काउंसिल के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे और धार्मिक पुस्तकों को सम्मान और अदब के साथ एक गड्ढा खोदकर कब्रिस्तान में दफन कर दिया। मौके पर मुरादाबाद ताजियादारी काउंसिल के मोहम्मद जावेद और इरशाद व इमाम-ए-महदी यूथ मिशन के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद मोहतशिम, अदनान अमान, शहजाद नबी, जुनैद आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: 72 ताबूत का निकला मातमी जुलूस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.