मुरादाबाद, नवम्बर 5 -- Moradabad News: हाशमपुर गोपाल गांव में कपड़ों पर प्रेस करते समय करंट लगने से कक्षा आठ के छात्र जतिन की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। दिवाली की तैयारियों में जुटे परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना क्षेत्र के हाशमपुर गोपाल गांव निवासी ओमकार का परिवार दिवाली की तैयारियों में जुटा था। उनकी पत्नी रश्मि और दोनों बेटियां जानवी व राधिका घर के कामों में व्यस्त थीं। ओमकार का इकलौता बेटा जतिन सुबह नहाने के बाद अपने कपड़ों पर प्रेस कर रहा था। इसी दौरान अचानक प्रेस का बिजली का तार निकलकर उसके शरीर से छू गया। करंट लगने से जतिन गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जतिन की मौत...