मुरादाबाद, अक्टूबर 24 -- Moradabad News: आईएफटीएम विश्वविद्यालय में उद्यमिता और नवाचार को करियर के रूप में अपनाने के अवसरों पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को कम निवेश में व्यवसाय शुरू करने, बाजार की जरूरतों को समझने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए कारोबार को आगे बढ़ाने के तरीके बताए गए। विश्वविद्यालय के इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (आईपीआर) सेल और इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) द्वारा आयोजित कार्यशाला में ओमार नेचुरल्स प्राइवेट लिमिटेड, शाहजहांपुर के प्रबंध निदेशक डॉ. अरुण कुमार रस्तोगी मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने कहा कि सफल व्यवसाय शुरू करने के लिए हमेशा बड़ी पूंजी की जरूरत नहीं होती। विद्यार्थी अपने छोटे-छोटे विचारों को व्यावसायिक रूप देकर उद्यम स्थापित कर सकते हैं। इसके लिए बाजार की मांग को समझना और योजन...