मुरादाबाद, अगस्त 30 -- Moradabad News: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने कमिश्नरी में विभिन्न पटलों की पहचान को नया निर्देश जारी किया है। मंडलायुक्त ने कहा है कि प्रत्येक पटल पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों की नेम प्लेट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित होनी चाहिए। जिससे कार्यालय में आने वाले लोगों को संबंधित पटल एवं कर्मचारी की सहजता से जानकारी मिल सके। कहा इससे किसी भी व्यक्ति को यह समझने में समय नहीं लगेगा कि किसका कार्य कौन सा है। उन्होंने प्रत्येक पटल पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों से उनके दायित्वों और कार्यों के संबंध में जानकारी ली। निर्देश दिया कि पत्रावलियों के रखरखाव को बेहतर बनाए रखें। कार्यों में समयबद्धता, पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित अभिलेख प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। साफ-सफाई एवं बेहतर कार्य वातावरण बनाए रखने के भी निर्देश दिए। अपर आयु...