Moradabad News: कमिश्नर के निरीक्षण से पूर्व अतिक्रमणकारियों पर चला निगम का डंडा
मुरादाबाद, सितम्बर 3 -- Moradabad News: नवागत मंडलायुक्त संगीता सिंह का गुरुवार शाम हिमगिरी कालोनी में नगर निगम द्वारा बनाए गए सीनियर केयर सेंटर का निरीक्षण करने का कार्यक्रम था। इसी को लेकर नगर निगम द्वारा तहसील चौराहे से सिनियर केयर सेंटर तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान चालान काटते हुए जुर्माना भी वसूला। दोबारा अतिक्रमण करने पर दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी। नगरायुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। हालांकि बाद में कमिश्नर का दौरा किन्हीं कारणों के चलते टल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.