मुरादाबाद, जुलाई 26 -- Moradabad News: कमलापुरी ढकिया मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर क्षेत्र के तमाम लोगों ने प्रदर्शन करके सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराए जाने की मांग की थी। जिस पर शासन से मिली मंजूरी के बाद इस मार्ग पर हादसों पर अंकुश के लिए पीडब्ल्यूडी सुरक्षा के इंतजाम जल्द पूरे कराएगा। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता कमला शंकर ने बताया कि एक करोड़ 17 लाख रुपए की लागत से कमालपुरी ढकिया डिलारी मार्ग पर टी जंक्शन, आबादी क्षेत्र और शिक्षण संस्थानों के आसपास स्पीड ब्रेकर,जेब्रा क्रॉसिंग और संकेतक बोर्ड आदि लगवाए जाएंगे। इस सुरक्षा के उपाय के लिए स्वीकृत बजट का क्षेत्र के लोगों ने स्वागत करते हुए कहा है कि इससे दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी आएगी। इनसेट यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: डेढ़ अरब से होगा 17 पुल व पुलिया का नि...