Moradabad News: कथा व्यास ने भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन
मुरादाबाद, नवम्बर 29 -- Moradabad News: मोहल्ला कानून गोयान सांवल दास के मंदिर मे चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन रविवार को नंद जन्मोत्सव भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। कथा व्यास पंडित विनीत कुमार शर्मा ने बताया भगवान की माखन चोरी लीला, पूतना उद्धार, भगवान का नामकरण संस्कार, कालिया नाग की कथा व विधिवत गिरिराज पूजन सभी भक्तों के द्वारा करवाया। भगवान के सुंदर दिव्या मधुर लीलाओं का वर्णन सुनते हुए सही भक्तों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान नवनीत शर्मा, दीपक कश्यप, नीलकमल कश्यप, विजय कश्यप, अजय कुमार, नेमवती कश्यप, कृतिका शर्मा, सोनाली शर्मा, मुस्कान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.