Moradabad News: कचरा प्रबंधन संगोष्ठी: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित
मुरादाबाद, अक्टूबर 28 -- Moradabad News: नगलिया जट स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में कचरा प्रबंधन विषय पर गोष्ठी एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और कचरे के उचित निस्तारण के प्रति जागरूक करना रहा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। नितिन कुमार ने कचरा प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य रघुपति देव ने सूखे और गीले कचरे को अलग रखने तथा प्लास्टिक के कम उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को कम करें, पुनः उपयोग करें और पुनर्चक्रण करें (थ्री आर) का सिद्धांत अपनाने के लिए प्रेरित किया। गोष्ठी के बाद आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- Pilibh...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.