Moradabad News: कंप्यूटर शिक्षक की जॉब चाहिए तो यहां करें आवेदन, मौका सिर्फ दो दिन
मुरादाबाद, अगस्त 29 -- Moradabad News: उप श्रमायुक्त दीप्तिमान भट्ट ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम पीपली, तहसील बिलारी में अनुबंध के आधार पर 1 गेस्ट फैकल्टी कम्प्यूटर शिक्षक (पीजीटी) के आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त कर दी गई है। सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षता में चयन समिति बनाई गई है। उन्होंने बताया कि कम्प्यूटर शिक्षक (पीजीटी) के चयन हेतु आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2026 निर्धारित थी। अंतिम तिथि तक प्राप्त आवेदन पत्रों की संख्या कम होने के दृष्टिगत सक्षम स्तर से अनुमति प्राप्त कर आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दिया गया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि 31 अगस्त 2026 तक अपना आवेदन पत्र कार्यालय उप श्रमायुक्त कोर्ट रोड जिला पंचायत परिसर में जमा कर सकते हैं।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.