Moradabad News: ओवरलोड गन्ने से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉला बेकाबू होकर गड्ढे में फंसा, बड़ा हादसा टला
मुरादाबाद, नवम्बर 14 -- Moradabad News: काशीपुर-अलीगंज मार्ग पर महेशपुर -टंडोला मोड़ के पास शनिवार सुबह गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में फंस गया। गनीमत रही कि ट्रॉला पलटने से बच गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। काशीपुर की ओर से आ रहा गन्ने से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉला मोड़ पर कारों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया। जिससे ट्रैक्टर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा फंसा। ओवरलोड होने की वजह से वाहन का संतुलन बिगड़ गया लेकिन गनीमत यह रही कि ट्रैक्टर का ट्राला पलटले से बच गई जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि काशीपुर-दलपतपुर मार्ग की चौड़ाई कम होने के बावजूद इस मार्ग पर गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉला और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.