Moradabad News: ओटीएस कैंप में उमड़े बकायेदार, 40,670 रुपये कराए जमा
मुरादाबाद, सितम्बर 1 -- Moradabad News: मुरादाबाद। हाउस टैक्स के बकायेदारों को एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ दिलाने के लिए नगर निगम की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। बकायेदारों की सुविधा के लिए शहर के अलग-अलग वार्डों में कैंप लगाए जा रहे हैं। इसमें नगर निगम की टीम लोगों को ओटीएस योजना की जानकारी देने के साथ ही मौके पर आवेदन और बकाया धनराशि जमा कराने का काम कर रही है। मंगलवार को शाहपुर तिगरी समेत अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए ओटीएस कैंप में 16 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। कैंप के दौरान बकायेदारों द्वारा 40,670 रुपये की धनराशि जमा कराई गई। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह, कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह, मंगल सिंह पापड़ा समेत टैक्स विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कैंप में पहुंचने वाले लोगों को योजना के तहत मिलने वाले लाभ और बका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.