Moradabad News: ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस ने मनाया 24 वां अधिष्ठापन समारोह
मुरादाबाद, अक्टूबर 9 -- Moradabad News: मुरादाबाद। ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस मुरादाबाद का शुक्रवार को 24 वां अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से मनाया गया। संस्थापिका रीता सिंह ने बताया कि मुरादाबाद ब्रांच का अधिष्ठापन दिवस और मुख्य शाखा का शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर विनोद अग्रवाल, एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त,अल्पना रितेश ,डॉ विशेष गुप्ता और डॉ अनुपम शांडिल्य डिप्टी डायरेक्टर इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हेमा अरोड़ा ने मनमोहक कथक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। साथ ही कौशल्या कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मनमोहन सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.